October 7, 2026

निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-10-06 at 18.59.14

गुरुग्राम, 06 अक्टूबर 2026। निवेश के नाम पर करीब 1 करोड़ 08 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि निवेश के नाम पर उसके साथ करीब 1 करोड़ 08 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध पश्चिम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की जांच के दौरान साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 05 अक्टूबर 2026 को हिसार से कुलदीप (29), निवासी गांव खारिया, जिला हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से 3 लाख 74 हजार रुपये आरोपी के नाम पर खुले बैंक खाते में आए थे। आरोप है कि कुलदीप ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता अपने एक अन्य साथी को उपलब्ध कराया था।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच जारी है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed